फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Disorders in the shelter home, sought reply from EO

शेल्टर होम में मिलीं अव्यवस्थाएं, ईओ को किया तलब

Tue, 19 Jul 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Disorders in the shelter home, sought reply from EO
उरई। शहर के मोहल्ला लहरियापुरवा में संचालित आश्रय गृह (शेल्टर होम) में अव्यवस्थाएं देखकर न्यायिक अधिकारी नाराज हो गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू राजपूत ने नगर पालिका के ईओ विमलापति को मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में तलब किया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू राजपूत व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सविच राजीव सरन ने मोहल्ला लहरियापुरवा स्थित आश्रय गृह एवं राठ रोड में संचालित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। यहां आश्रितों के रहन-सहन, खानपान, चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाओं को परखा। लहरियापुरवा आश्रय स्थल पर मात्र चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मिला। रजिस्टर में एक भी आश्रित पंजीकृत नहीं मिला। वृद्धाश्रम में कई संवासिनी अनुपस्थित मिले। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव सरन के सवालों का प्रबंधक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। अभिलेख दुरुस्त न मिलने पर प्रबंधक रमेश सिंह भदौरिया को फटकार लगाते हुए कमियों को तत्काल दूर करने और भविष्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। वृद्धाश्रम की कई महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताई। प्रबंधक एवं स्टाफ नर्स को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed