फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Disease spread in big village, 35 people's eyes red

Jalaun News: बड़ी गांव में फैली बीमारी, 35 लोगों की आंखें लाल

Mon, 17 Jul 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 17 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Disease spread in big village, 35 people's eyes red
उरई। बड़ागांव में दस परिवारों के 35 लोगों की आंखें लाल हो गई हैं। किसी के लगातार आंसू निकल रहे हैं तो किसी की आंख सूज गई है। इनमें आठ बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र दो से 12 साल तक है। इस घटना से गांव में खलबली मच गई। कई दिन से इस समस्या से जूझ रहे लोगों की स्वास्थ्य विभाग को खबर तक नहीं लगी है। जो आई ड्रॉप लगा रहे हैं, उससे भी कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बड़ा गांव में इस समस्या से जूझ रहे लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से आंख में खुजली मच रही थी। आंख को मींचकर किसी तरह से राहत पाने की कोशिश करते थे। लेकिन, समस्या बढ़ती जा रही थी। यह दिक्कत जब बुजुर्गों के बाद बच्चों में भी दिखनी शुरू हुई तो सभी घबरा गए। एक या दो नहीं, बल्कि दस परिवारों के 35 लोगों की आंखें लाल हो चुकी थीं। इनमें बच्चों के अलावा तीन बुजुर्ग, पांच महिलाएं व युवा और अधेड़ उम्र के हैं। कई की आंखें सूज गईं तो किसी की आंखों से आंसू निकलने बंद नहीं हो रहे हैं। बच्चे इस समस्या से इतने परेशान हैं कि उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की चिंता के कारण बड़े अपनी समस्या भी भूल गए हैं। एक अस्पताल में उपचार भी कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। मेडिकल स्टोर से भी आई ड्राप ली, लेकिन आंख ठीक नहीं हुई। इस बीमारी की वजह से परेशान गांव वालों को रोशनी खोने का भी डर लग रहा है। रविवार दोपहर तीन बजे तक कोई सरकारी डाक्टर भी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

वर्जन
बड़ागांव में आंखों में आ रही समस्या की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो मौके पर डाक्टरों को भेजकर उनकी जांच कराई जाएगी। उनकी आंखों की जांच होगी। क्या कारण है, इसका पता भी लगाया जाएगा। -चांदनी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed