फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Disabled persons to become self-sufficient to invoke

नि:शक्तजनों से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

Tue, 22 Sep 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Tue, 22 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Disabled persons to become self-sufficient to invoke
राजकीय इंटर कालेज के मैदान में सोमवार को दूसरे चरण के शिविर में नि:शक्तजनों को उपकरण वितरण किया गया। पहले चरण में उपकरण लेने से वंचित रहने वालों को मिलाकर कुल दो हजार उपकरण बांटे गए। जरूरी उपकरण पाकर नि:शक्तजन फूले नहीं समाए।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन प्रशासन, रेडक्रास सोसायटी व एलिम्को के संयुक्त प्रयास से हुआ। जिला जज सतीश चंद्र शर्मा व डीएम रामगणेश ने नि:शक्तजनों को उपकरण सौंपते हुए उनसे आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कहा कि शासन से कई ऐसी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसका लाभ लेकर वे आगे बढ़ सकते है।
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि नि:शक्तजन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं।  शिविर में जिला जज सतीश चंद्र शर्मा कहा कि नि:शक्तजनों की मदद के लिए हर हाथ आगे बढ़ना चाहिए। रेडक्रास सोसायटी के सचिव अभय द्विवेदी ने कहा कि जनपद में 3385 विकलांगों को उपकरण दो चरणों में बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ प्रदेश में सबसे अधिक उपकरण वितरण करने का जनपद को गौरव हासिल हुआ है। पहले चरण में सात सौ से अधिक उपकरण वितरित हुए थे। सोमवार को पहले चरण के शेष व दूसरे चरण के माधौगढ़, कालपी व जालौन तहसील क्षेत्र के विकलांगों को उपकरण बांटे गए।

 अधिकारियों ने दूसरे चरण में 900 ट्राई साइकिल, 6 व्हील चेयर, 250 वैशाखी, 280 छड़ी और 27 कान की मशीन विकलांगों में बांटीं। इसके अलावा प्रथम चरण में जो वंचित रह गए थे, उन्हें भी उपकरण बांटे गए।


कार्यक्रम में सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम आनंद कुमार, पीडी चित्रसेन, बीएसए राजेश कुमार, एसडीएम डॉ. एबी सिंह, प्रेमचंद्र, एसपी अग्रवाल के अलावा प्रभारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed