फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Did not ask for the block rail

मांगे न मानीं तो रोकेंगे रेल

Wed, 13 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 13 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Did not ask for the block rail
जालौन में अनशन पर बैठे अनशनकारी - फोटो : अमर उजाला
रेल लाओ स्वाभिमान बचाओं सघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहा क्रमिक अनशन 37वें दिन भी जारी रहा। एक माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी क्षेत्रीय सांसद व रेल अधिकारियों द्वारा सुध न लिए जाने से नगर व क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। अनशन पर बैठे नगर के समाजसेवी व प्रगतिशील कृषक नारायण सिंह दद्दा ने कहा कि जल्द नगर को रेल
विज्ञापन


लाइन से जोड़ने का भरोसा नहीं दिया गया तो वे लोग रेल रोकने के लिए बाध्य होंगे। नगर को रेलवे मानचित्र से जोड़े जाने के लिए चल रहेक्रमिक अनशन के 37वें दिन वरिष्ठ समाजसेवी नारायण सिंह दद्दा के नेतृत्च में राकेश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र दूरवार लल्लू भईया विश्वकर्मा, नरसिंह यादव, मोटू मिश्रा को डाक्टर ब्रजेंद्र दुबे, हाजी अतीक अहमद ने माल्यार्पण कर अनशन
विज्ञापन


पर बैठाया। साथ ही इस पूर्व अनशन पर बैठे सभासद शफ ीक राईन, मुहम्मद शाकिर, विष्णु विश्वकर्मा, दिवाकर कोष्ठा, मुहम्मद रईश, एवं संजीव सोनी को डा. ब्रजेंद्र दुबे ने जूस पिलाया। नारायण सिंह दद्दा ने कहा कि क्षेत्रिय सांसद व रेल अधिकारियों द्वारा अनशन कारियों की सुध न लिए जाने से नगर व क्षेत्र की जनता में गुस्सा है। जल्द ही रेल मंत्रालय द्वारा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई ठोस आश्वासन न दिया गया तो नगर की जनता रेल रोकने के बाध्य हो जाएगी। इस मौके पर वशीउर्रहमान सिद्दकी, असलम अली उमेश दीक्षित, गोरीश द्विवेदी, इमरान अंसारी,


अकित कुशवाहा, मनीश साहू, शिवम यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, कपिल सेंगर, मानवेंद्र गुर्जर, शिवेंद्र सिंह चौहान, कपिल रायक्वार, मनीष वर्मा, राज डेंगरे, चंद्र प्रकाश यादव, राजू श्रीवास्तव, अहमद राईन, ओमनारायण भरद्ववाज, डां वारिश खान, राजू यादव, रमाकांत निरंजन, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed