फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   dhojha dhadi me 10 per report

राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत 10 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 01 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
dhojha dhadi me 10 per report
जालौन। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन विक्रय की थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी आत्माराम पुत्र शिवनारायण ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि तहसील जालौन के अंतर्गत ग्राम निजामपुर में आराजी संख्या 358 क्षेत्रफल 1.2010 हेक्टेयर स्थित है। जिसके तीसरे हिस्से का वह काबिज संक्रमणीय भूमिधर है। जिसे उसने व उनके भाइयों ने पूर्व स्वामी कैलाश नारायण से वर्ष 1981 में बैनामा क्रय किया था। उक्त आराजीके मामले में विरोधी पक्ष शिवदेवी बेवा सुरेंद्र कुमार, आलोक, आशीष कुमार व अवनीश पुत्रगण सुरेंद्र कुमार निवासी लुहारी थाना कुंठौंद से अपर आयुक्त न्यायिक झांसी मंडल झांसी से मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन

इसके बाद भी शिवदेवी, आलोक कुमार, आशीष व अवनीश ने सुरेंद्र कुमार की मृत्यु के बाद राजस्व निरीक्षक दुर्गाप्रसाद व लेखपाल रोहित कुमार से साठगांठ कर उक्त आराजी को वरासतन अपने नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद 19 जनवरी 2021 को फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त आराजी शिवकांत सिंह निवासी ग्राम महेबा थाना कालपी के नाम सब रजिस्ट्रार जालौन के यहां बैनामा रजिस्टर्ड कर विक्रय कर दिया। इस फर्जीबाड़े में ब्रह्म प्रकाश निवासी टिकरी थाना सिरसाकलार, चरन सिंह निवासी नाहिली थाना कुठौंद के आलावा अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है। एसपी ने जालौन पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोट दर्ज करने एवं मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, विक्रेता, क्रेता व गवाहों समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed