फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dhanteras descended buyer's market

धनतेरस के बाजार में उमड़े खरीदार

Fri, 28 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 28 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras descended buyer's market
धनतेरस पर पूजा के लिए सामान खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
आरोग्य प्रदाता भगवान धनवंतरि की जयंती पर धनतेरस पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक बाजार में चहलपहल रही। महंगाई का कोई असर बाजार में नजर नहीं आया। पूरे दिन जमकर धन वर्षा हुई। छोटी  से लेकर बड़ी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। शगुन के लिए किसी ने सोने चांदी के
विज्ञापन


सिक्के खरीदे तो किसी चांदी के बर्तन, रेडीमेड वस्त्रों की खरीदारी की। दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों की भी बिक्री हुई। धनतेरस पर्व के लिए दुकानदारों, एजेंसी संचालकों ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। हर गली चौराहे पर दुकानें सजी हुई थी। धनतेरस के बाजार में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है। अकेले आटो बाजार में ही 10 से 13 करोड़ के वाहनों की
विज्ञापन


बिक्री का अनुमान है। मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों की भीड़ बर्तन व कपड़ा बाजार में रही। वहीं संपन्न घराने के लोग सोने चांदी के आभूषण से लेकर वाहनों की खरीददारी करते नजर आए। उपहार स्वरूप शादी विवाह में वाहन देने वालों ने भी बचत के उद्देश्य से अभी खरीददारी करना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed