{"_id":"601ee0288ebc3e74a37b7d92","slug":"devesh-selected-as-assistant-commandate-orai-news-knp6103149195","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेश का असिस्टेंट कमांडेट के पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेश का असिस्टेंट कमांडेट के पद पर चयन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर के मोहल्ला मैकेनिक नगर निवासी देवेश कुमार निरंजन ने सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) 2019 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। देवेश का चयन असिस्टेंट कमांडेट के पद पर हुआ है। रैंक 160वीं है।
मूल रूप से कोंच तहसील के चांदनी गांव निवासी देवेश का परिवार इस समय शहर के मोहल्ला मैकेनिक नगर में रहता है। पिता शिरोमणि सिंह निरंजन पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक हैं। देवेश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2015 में स्नातक करने के बाद वहीं से एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद वर्ष 2017 आईसीआईसीआई बैंक फरीदाबाद (हरियाणा) में मैनेजर के पद चयनित हो गए। जहां एक साल काम किया। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई।
हालांकि देवेश का कहना है कि वह पढ़ाई जारी रखेंगे और आईएएस की परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि मां गायत्री निरंजन गृहिणी है। बड़ी बहन विजेता निरंजन व सोनम की शादी हो चुकी है। सोनम इस समय पीएचडी की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को आए परीक्षा परिणाम में देवेश के चयनित होने पर उसके परिजन खासे खुश हैं और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही है।