{"_id":"5e2f38e38ebc3ebfea693ad6","slug":"development-work-cannot-be-done-without-gram-panchayat-s-noc-orai-news-knp5408903175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत की एनओसी के विना नहीं करा सकेंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत की एनओसी के विना नहीं करा सकेंगे विकास कार्य
विज्ञापन
कदौरा में प्रशिक्षण देते खंड विकास अधिकारी अति रंजन सिंह
- फोटो : ORAI
कदौरा। अब बिना ग्राम पंचायत की एनओसी लिए कोई विभाग गंाव के अंदर या बाहर कोई कार्य नहीं करा पाएगा, अगर कोई विभाग ऐसा करता है तो उसके खिलाफ ग्राम पंचायत कार्रवाई करेगी। यह बात खंड विकास कार्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना के दो दिवसीय प्रशिक्षण में बीडीओ ने ग्राम प्रधानों से कही।
सोमवार को खंड विकास कार्यालय के मीटिंग हाल में जीपीडीपी विषयक पर दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब कोई भी विभाग बिना ग्राम पंचायत की अनुमति से गांव के अंदर या बाहर कोई कार्य नहीं करा पाएगा। विभाग को कार्य करना है तो वह पहले ग्राम पंचायत से एनओसी लेगा। इसके बाद ही कार्य शुरू करा पाएगा।
जीपीडीपी के अंतर्गत प्रत्येक माह ग्राम पंचायत में बैठक होना है, जिसमें सभी विभागों के कर्मी मौजूद रहेंगे और अपने अपने विभागों की योजनाओं व कार्यों को बताएंगे। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी विकास कार्यों की समीक्षा होगी, जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल सके। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में प्रति माह बैठक कराएं और उसमें सभी विभागों के कर्मियों को सूचना दें।
विज्ञापन
जिस विभाग का कर्मी लापरवाही बरते तो उसकी सूचना दें, जिस पर विभाग को पत्र लिख कर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र सिंह, जगत नारायण, प्रधान अब्दुल हई, लल्लू रामकुमार, गौरव द्विवेदी विजयकांत तिवारी, मंगल पाल, मान सिंह, अनवार खान, रामकिशोर, शैलेंद्र सिंह सहित ग्राम प्रधान व प्रशिक्षण कर्मी मौजूद रहे।