{"_id":"69f90e9797be17333c0b506a","slug":"despite-complaints-encroachment-in-front-of-the-seed-warehouse-was-not-removed-orai-news-c-224-1-ori1005-143796-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीज गोदाम के सामने शिकायतों के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीज गोदाम के सामने शिकायतों के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के कोंच-नदीगांव मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार के सामने फैलाई जा रही बिल्डिंग मटेरियल सामग्री हटने का नाम नहीं ले रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस हैं। इससे किसानों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मारकंडेश्वर तिराहे से ब्लॉक कार्यालय तक सड़क किनारे दोनों ओर मौरम, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री डाले जाने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे राहगीरों को गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। हालत यह है कि कई बाइक सवार फिसलकर घायल हो चुके हैं और आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
बीज भंडार प्रभारी रामप्रकाश सेन व भाकियू के तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल ने एसडीएम ज्योति सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गोदाम के ठीक सामने जानबूझकर बिल्डिंग सामग्री डालकर व्यापार किया जा रहा है। इससे किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े नहीं कर पाते और खाद-बीज लेने में परेशानी झेलते हैं। यहां तक कि गोदाम खोलने और बंद करने में भी कर्मचारियों को दिक्कत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित दुकानदारों से सामग्री हटाने को कहा गया, लेकिन न तो सामग्री हटाई गई और उल्टा अभद्र व्यवहार किया गया। बता दें कि गोदाम प्रभारी इससे पहले भी शिकायते कर चुके है लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।