{"_id":"667c806614b9a9ef3b0be934","slug":"department-is-not-alert-dangling-ht-line-is-a-danger-to-people-orai-news-c-224-1-ka11004-116441-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नहीं चेत रहा विभाग, झूलती एचटी लाइन लोगों के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नहीं चेत रहा विभाग, झूलती एचटी लाइन लोगों के लिए खतरा
Thu, 27 Jun 2024 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
कोंच। पिछले दिनों हुए हादसे के बाद भी बिजली विभाग ने सबक नहीं लिया है। अभी भी धनु तालाब के ऊपर झूलती एचटी लाइनों के रूप में खतरा मंडरा रहा है।
कस्बे के गांधीनगर में स्थित धनु तालाब के सुंदरीकरण का काम पिछले कई सालों से नगर पालिका कराने में लगी है। लोगों के घूमने व धार्मिक अनुष्ठानों के लिए तालाब के चारों ओर इंटरलॉकिंग भी कराई गई है, लेकिन तालाब के किनारे से झूलती एचटी लाइन लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। पिछले दिनों वहां तीन घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग ने उनसे कोई सबक नहीं लिया है।
तालाब में कई धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं जिन्हें देखने के लिए क्षेत्र भर से सैकड़ों पुरुष, महिलाएं व बच्चे जाते हैं। लोगों ने विभाग से ठोस इंतजाम करने की मांग की है। इस बाबत बिजली विभाग के जेई अमन पांडेय का कहना है कि धनु तालाब पर झूलती एचटी लाइन का मामला संज्ञान में है। पोल लग रहे हैं, एक दो दिन में ही नए पोलों पर ऊंची लाइन खिंचवा दी जाएगी।
....................
मौत के मुंह में जाते जाते बचा था युवक
कस्बे के गांधीनगर निवासी सूर्यांश कुशवाहा 17 मई की सुबह तालाब के किनारे लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने के लिए तालाब की रेलिंग पर जैसे ही चढ़ा, वैसे ही एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर गया था। उसके सिर में 22 टांके लगाए गए थे। गनीमत रही कि उसकी छोटी बहन की चीख सुनकर लोगों ने गमछे से खींचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले भी लगभग दो तीन बार लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
.................
जालौन में भी जर्जर बिजली तारों को बदलवाने की मांग
जालौन। नगर में अभी भी बिजली के तारों की हालत ठीक नहीं हुई है। जगह-जगह झूलते बिजली के तारों के कारण लोग परेशान हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पीछे मोहल्ला ओझा, मोहल्ला चौधरयाना, नारोभास्कर, फर्दनवीस मोहल्ला सहावनाका आदि में कई जगह एचटी लाइन के तार जर्जर हो गए हैं। जगह-जगह लगे जोड़ गर्मी के मौसम में खुल जाते हैं एवं तार जमीन पर गिर जाते हैं। जमीन के नजदीक झूलते तारों के कारण नीचे से निकलते समय लोगों को दिक्कत होती है। मोहल्ले के अनिल, नरेंद्र वर्मा, मुकेश, श्यामू आदि ने डीएम से मांग की है कि नगर का सर्वे कराकर जर्जर बिजली के पोल व तारों को बदलवाया जाए। (संवाद)