फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demonstration over IG's intervention

जालौन: आईजी के हस्तक्षेप पर खत्म धरना प्रदर्शन

Wed, 16 Dec 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration over IG's intervention
कदौरा (जालौन)। मौरंग खदान में तैनात प्राइवेट सुरक्षा कर्मी की हत्या के मामले में आईजी के हस्तक्षेप पर खत्म परिजनों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया। हमीरपुर की जलालपुर पुलिस ने खदान संचालक सहित छह लोगों पर अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम कदौरा में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पुरवा कुर्याता निवासी विजय विजय बहादुर सिंह उर्फ गुड्डन (42) पुत्र बाबू सिंह हमीरपुर की जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेड़ी खरका गांव की मौरंम खदान पर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी था। बीते पांच दिन पूर्व वह खदान से लाइसेंसी बंदूक सहित लापता हो गया था। उसकी पत्नी ने जलालपुर थाने में अपहरण व हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। मंगलवार को उसका शव कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के समीप बेतवा नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कदौरा व जलालपुर पुलिस पहले तो सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में जब शव उठाने के लिए प्रयास किया तो परिजनों व ग्रामीण विरोध पर उतारू हो गए। मांग थी कि दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए और साथ ही जलालपुर एसओ पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव करीब 10 घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। वहीं देर रात सूचना पर पहुंचे कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन भी परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। रात भर दोनों थानों की पुलिस मानमनौवल करती रही, लेकिन कोई नही माना।
बुधवार सुबह आईजी झांसी सुभाष चंद्र बघौल ने फोन पर विधायक नरेंद्र सिंह से बात की और अश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोषी थानाध्यक्ष के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने। तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
आई जी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज
बुधवार दोपहर जलालपुर थाना पुलिस ने विजय बहादुर की पत्नी सोनी की तहरीर पर हमीरपुर जिले के खदान संचालक विवेक पाठक उर्फ बब्बू महाराज, मिंटू पाठक पुत्र रमेश चंद्र पाठक, सुशील उर्फ पुल्लीलाला पुत्र रमाशंकर द्विवेदी निवासी भेड़ी डांडा थाना जलालपुर, शरण सेवक विश्वकर्मा पुत्र अज्ञात, मनोज शर्मा उर्फ बंटी व ऋषिकेश परिहार निवासी धौलपुर राजस्थान के विरुद्ध हत्या अपरहण लूट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बोले विधायक
विधायक नरेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि आईजी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है, लेकिन अभी भी दोषी थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आईजी ने अश्वासन दिया है कि सभी दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अगर जल्द ही दोषी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई न हुई तो आईजी से मुलाकात करेंगे। उनका आरोप है कि अगर थानाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाते तो विजय बहादुर की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed