{"_id":"6a592cfd8870e6509b05a765","slug":"demands-for-rail-facilities-in-orai-to-be-raised-in-parliament-orai-news-c-224-1-ori1005-146876-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संसद में उठेंगी उरई की रेल सुविधाओं की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संसद में उठेंगी उरई की रेल सुविधाओं की मांगें
विज्ञापन
उरई। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार मानसून सत्र में संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दे सदन में उठाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्रमुखता से रखते हुए ट्रेनों के ठहराव, नई रेल सेवाओं और स्टेशन पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की जाएगी।
सांसद ने कहा कि उरई से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने, झांसी-लखनऊ के बीच रिवर्स इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने एवं कोंच-एट शटल सेवा को सुबह और शाम दो-दो फेरों में सरसोकी तक संचालित करने की मांग की जाएगी। उधना एक्सप्रेस एवं क्लोन साबरमती एक्सप्रेस का उरई स्टेशन पर ठहराव दोबारा बहाल कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा जाएगा।
इसके अलावा उरई रेलवे स्टेशन पर डॉर्मिट्री निर्माण, लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने, फुटओवर ब्रिज व प्लेटफार्मों पर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिलने वाली छूट बहाल करने, उरई स्टेशन के लिए स्थानीय आरक्षण (कोटा) निर्धारित करने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि इन सभी मांगों को अगले माह प्रयागराज में रेलवे महाप्रबंधक की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भी मजबूती से रखा जाएगा।