फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   demand,online,printing,lucknow,associate professor

समस्याओं की अनदेखी पर पेंशनर नाराज

Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
demand,online,printing,lucknow,associate professor
उरई। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशनर कर्मचारियों की समस्याओं पर सरकार लगातार उपेक्षा कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन का प्रांतीय अधिवेशन 29 मई को डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ में होगा। इसमें प्रत्येक जनपद से अध्यक्ष, मंत्री समेत पांच पांच प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इसमें 22 सूत्री मांगों पर आंदोलनात्मक रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यवाहक अध्यक्ष अंगद सिंह कछवाह तथा जिला मंत्री रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों तथा पेंशनर के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा कार्य योजना शुरू की है। उसके अंतर्गत प्रत्येक पेंशनर को कंप्यूटर कैफे पर जाकर कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन फीडिंग कराना होगी। उसका प्रिंट निकलवाकर वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। लखनलाल अहिरवार ने पेंशनरों की जनपद स्तरीय समस्याओं का समय से हल न करने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके लिए आंदोलन चलाकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। बैठक में शंकर साहू, लक्ष्मी प्रसाद निरंजन, तुलसीदास राजपूत, अश्वनी दुबे, सत्तीदीन वर्मा, कृष्णदत्त अवस्थी, महेश पाल, प्रीति भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed