फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   demand,advocate,computer,man,bar

तहसीलदार पर लगाया अभद्रता व मारपीट करने का आरोप

Tue, 10 May 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
demand,advocate,computer,man,bar
जालौन। कंप्यूटर कक्ष में खतौनी लेने गए दो लोगों ने तहसीलदार पर गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह परिहार ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को बताया कि मंगलवार की दोपहर उनके कर्मचारी राघवेंद्र सिंह व लक्ष्मीकांत कंप्यूटर कक्ष में खतौनी लेने गए थे। तभी तहसीलदार नरेंद्र सिंह आ गए और कंप्यूटर कक्ष में उन लोगों को देखकर नाराज हुए। कर्मचारियों का आरोप है कि तहसीलदार ने उनके साथ गालीगलौज व मारपीट की है। पीड़ितों ने घटना की जानकारी अधिवक्ता को दी। इस पर उन्होंने इसकी लिखित शिकायत नवीन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से की। तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोग खिड़की की जगह आपरेटर के पास बैठ कर कोई काम करा रहे थे। कक्ष से बाहरी लोगों को निकाला गया। मारपीट का मामला निराधार है। नवीन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह सेंगर व सचिव अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि तहसीलदार का कृत्य निंदनीय है। उनके खिलाफ बुधवार को धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed