फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   dekhakar gaalon ka rang, meree holee ho gaee

देखकर गालों का रंग, मेरी होली हो गई

Fri, 19 Mar 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
dekhakar gaalon ka rang, meree holee ho gaee
रचना पाठ करते कवि - फोटो : ORAI
कोंच। रामकुंड के मैदान पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दूरदराज क्षेत्रों से आए कवियों ने आधी रात तक लोगों को गुदगुदाया। होली जैसे रंगीले पर्व की अगवानी को लेकर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों और व्यंग्यकारों की बहार फुहार से लोग आनंद से सराबोर हो गए। वैभव दुबे झांसी ने सुनाया- देखकर गालों का रंग, बस मेरी होली हो गई।
विज्ञापन

माई होम स्कूल के निकट रामकुंड पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के इस आयोजन का श्रीगणेश वंदना से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन नगर संघ चालक नरोत्तमदास स्वर्णकार नेे किया। विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन एवं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य एवं माई होम स्कूल के प्रबंधक सुनीलकांत तिवारी आदि ने कवियों व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मधुप श्रीवास्तव रायबरेली ने हास्य प्रस्तुत किया, ये रेड जोन वाले डिस्ट्रिक्ट का क्या होगा, चेहरेे पर लगा मास्क तो लिपिस्टक का क्या होगा। संजीव कुलश्रेष्ठ पुखरायां ने पढ़ा- खयाल में ही सही ऐतबार कर लेना, जुदाई से भी उसी तरह प्यार कर लेना। प्रख्यात मिश्रा लखनऊ ने सुनाया- बोटी बोटी कट जाऊं इंच इंच बट जाऊं, लाड़ला न पुरखों की नाक को कटाऊंगा।
विज्ञापन

विकास बौखल बाराबंकी ने वीररस बांचा-हिंद वालेे शेर पाक जाके दहाड़ देंगेे, गीदड़ तुम्हारे येे बेेचारेे मर जाएंगेे। राधिका मित्तल दिल्ली ने शृंगार की रचना पढ़ी, जरा सी बात पे हमसेे खफा होना नहीं अच्छा, जो बरसों की मोहब्बत हैै उसे खोना नहीं अच्छा। ऋतु चतुर्वेदी कोंच, वैभव दुबे झांसी, अंकित चक्रवर्ती पीलीभीत, रंजना सिंह लखीमपुर खीरी, नरेंद्र मित्र आदि ने रचनाएं पढ़ी। संचालन अर्जुन सिंह चांद ने किया। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, नरेश वर्मा, सुनील शर्मा, पवन झा, डॉ. दिनेश उदैनिया, अंशुल मिश्रा, अनिल नगाइच, डॉ. सुशील तिवारी, डॉ. अजय तिवारी, निर्भय यादव, आनंद पांडे, दिनेश मानव, धर्मेंद्र बबेलेे, मोहन नगाइच, भास्कर सिंह माणिक्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed