{"_id":"573b56a84f1c1ba171ac6e92","slug":"death-won-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की जगह मिली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की जगह मिली मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 17 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची डीएम संदीप कौर, एसपी बबलू कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा के किसानाें ने सोचा भी नहीं होगा कि वह मौत के सफर पर जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह दस बजे वे आटा बस स्टैंड पर कालपी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी उरई की ओर से एक कार आकर रुकी और पांचाें लोग कार पर कालपी के लिए सवार हो गए। कुछ ही समय हुए हृदय विदारक हादसे में इसमें से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का
शिकार हुए किसान कालपी तहसील दिवस में सूखा राहत के चेक के लिए गुहार लगाने जा रहे थे। मंगलवार की सुबह आटा से निकली कार कालपी कोतवाली के छौंक गांव के पास खड़े पानी के टैंकर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में आटा निवासी देवी शंकर, लालाराम, महेंद्र व कार चालक जगत की मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनाें ने बताया कि घर से
सभी लोग कालपी तहसील दिवस में जा रहे थे। वे सूखा राहत का चेक न मिलने की शिकायत डीएम से करते लेकिन उससे पहले ही काल के गाल में समा गए। हादसे की सूचना जैसे ही
विज्ञापन
आटा गांव पहुंची तो घराें में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल आए। हादसा इतना भीषण था कि चालक का शव कार में फंस गया। इसे पुलिस ने काटकर निकाला। घटना इतनी दहलाने वाली रही कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
डीएम-एसपी भी पहुंचे घटना स्थल पर
कालपी तहसील दिवस में जा रही डीएम संदीप कौर व एसपी बबलू कुमार भी हादसा होने की जानकारी पर मौके पर रुके और घायलाें को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टराें की टीम को उपचार के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनाें को मुआवजा दिया जाएगा।