फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,police,report,woman,border

मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
death,police,report,woman,border
पोस्टमार्टम हाउस में ससुरालियों पर आरोप लगाता मृतका का भाई वसीम - फोटो : ORAI
उरई। महिला का फंदे से लटके मिले शव के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मकान में हिस्सा न देने पड़े, इसके लिए ही उसे मारकर लटकाया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगाना ही आया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोंच कस्बे के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी विधवा महिला सीमा का शव बीती शुक्रवार की शाम कमरे में फांसी से लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि उसके पति रईस खान की कैंसर की बीमारी के चलते लगभग डेढ़ माह पूर्व मौत हो गई थी। इसी के चलते वह अक्सर अवसाद में रहती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। लेकिन उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सीमा के भाई वसीम ने ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। सीमा की मौत के बाद उसके तीन बच्चों इलमा, इकरा और मुईन की परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed