{"_id":"60f46dae8ebc3e6d25633bfa","slug":"death-police-fir-tree-man-orai-news-knp6410305197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
कोटरा। किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर लटका मिला। खेत की ओर जा रहे गांव के लोगों ने जब पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
कोटरा थाना क्षेत्र के नुनवई निवासी गोविंद सिंह उर्फ चतुर सिंह(35) का शव रविवार की सुबह खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। परिजनों को जब जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई हाकिम सिंह ने पुलिस को बताया कि गोविंद के पास डेढ़ एकड़ जमीन है। जिसमें वह खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते अक्सर परेशान रहता था। उसकी मौत से पत्नी उर्मिला, बेटी नेहा व पुत्र अंशू का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। (संवाद)
---
अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता को जलाया
उरई। कोंच कोतवाली के चिरौटा निवासी रामवती ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि दीपक निवासी रामनगर पाठक का बगीचा उरई व पांच अन्य ससुरालीजन पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग कर मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे है। मांग पूरी न होने पर पुत्री को जला दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
---------
दो जगह हुई मारपीट
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी ममता देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को गांव के ही रामस्वरूप व दो अन्य लोगों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और उसके शौचालय का दरवाजा तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह डकोर थाना क्षेत्र के काहटा निवासी शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार को गांव के ही नंद किशोर ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
---------
फोन पर दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि नौ जून को मोहित कुमार, विनोद कुमार निवासी खाखरी थाना चुर्खी ने पुत्री से फोन पर मित्रता कर ली। इसके बाद घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी के जाने के बाद उसके घर पर शिकायत करने पहुंचे। तो भाई विनोद ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अंकित, पिंटू निवासी हासा थाना कदौरा व दो अन्य लोग 15 जुलाई को उसकी 19 वर्षीय पुत्री को भगा ले गए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)
------
गांजा संग पकड़ा
उरई। रेढऱ थाना के उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने शनिवार को बंगरा रोड नहर पुल के पास से भारत निवासी कुठौंदा रेढऱ को पकडक़र 250 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। (संवाद)