फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of a young man working in a Gaushala, anger over burning of the body

Jalaun News: गोशाला में काम करने वाले युवक की मौत, शव जलाने पर आक्रोश

Mon, 11 Aug 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man working in a Gaushala, anger over burning of the body
सिरसा कलार। गोशाला में काम करने वाले युवक की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्राम प्रधान बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करने लगे। इस पर गांव के कुछ लोग आए और विरोध लगे। पुलिस ने लोगों को समझाया और जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अकबरपुर मढ़ैया गांव निवासी ग्राम प्रधान गोपाल यादव कुछ माह पहले बिहार निवासी मोनू (40) को लाए थे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक दिन-रात गोशाला में काम करता था। वह किसी से बात नहीं करता था। रविवार की सुबह उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

इस पर ग्राम प्रधान उसका अंतिम संस्कार करने लगे। ग्रामीण व विरोधी पक्ष के लोग वहां पहुंचे और प्रधान से उसके परिजनों के बारे में पूछा तो प्रधान ने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी है। वहां कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि वह कभी कभार गांव में सामान लेने आता था। आरोप लगाया कि प्रधान बिना परिजनों को जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर रहा है। इस पर वह हंगामा करने लगे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक का शरीर करीब 70 फीसदी जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गोपाल यादव का कहना है कि युवक उनके यहां आ गया था। वह मानसिक रूप से कमजोर था इसलिए उन्होंने उसे अपने पास रख लिया था। उन्हीं के यहां रहकर वह खाता-पीता था। उसकी दो-तीन दिन से तबीयत खराब थी बीमार होने की वजह से उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाया और शव को निकलवाया। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि युवक कहां का है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed