फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of a young man's vehicle collision

युवक की वाहन की टक्कर से मौत

Sun, 13 Jan 2019 11:44 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 13 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man's vehicle collision
अंशू के घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन व ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भिटारी निवासी अंशू (27) पुत्र झालर शनिवार की रात 8 बजे बाइक से अपनी पत्नी राधा को लेकर अपनी ससुराल हररायपुर गया था। पत्नी को छोड़ने के बाद वह किसी काम से महेबा जा रहा था। तभी महेबा के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक सड़क पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई और हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आ गईं।

विज्ञापन


वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल हो जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब उसके घर व ससुराल पहुंची तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक के पिता ने बताया कि  उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसे दो पुत्रियां हैं। पत्नी राधा का रो रोकर बुरा हाल हैं। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed