फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of a young man by bike collision

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 12 Jan 2019 11:46 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 12 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man by bike collision
शिववीर के घर के बाहर मौजूद परिजन व मोहल्ले के लोग। - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास रहने वाला शिववीर (29) पुत्र ठाकुर सिंह शहर में पानी पूरी का ठेला लगाता था। शुक्रवार रात 9 बजे वह कालपी रोड स्थित क्लब मार्केट के सामने से ठेला लेकर घर आ रहा था, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं।

विज्ञापन


राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर लहूलुहान शिव वीर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। वहीं राहगीरों ने बाइक सवार युवक अवधेश कुमार पाठक पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुठौंदा रेंढ़र को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। दो बाइक सवार मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ गए अवधेश को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना से पत्नी लक्ष्मी पुत्री दीक्षा व पुत्र विजय का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed