फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,home,police,railway,man

-ेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
death,home,police,railway,man
उरई। रेलवे में प्राइवेट कर्मचारी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत पड़ा मिला। सुबह रेलवे ट्रैक पर लोगों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। बदहवास परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता परिवार के साथ शहर के मोहल्ला नया रामनगर में कई वर्षों से रह रहे है। उनका पुत्र मोहित गुप्ता (24) रेलवे में प्राइवेट कर्मचारी था। गुरुवार को ड्यूटी करने के बाद मोहित शाम को घर आया और बाइक खड़ी करके मां से मंदिर दर्शन करने जाने को कहकर निकल गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पर कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि मोहित का शव शहर के अजनारी रोड रेलवे क्रांसिग के पास क्षतविक्षत पड़ा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक एक भाई और दो बहनें थे। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजन उसकी मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed