फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of youth found on railway track, suspicion of murder

Jalaun News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 22 Feb 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track, suspicion of murder
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रिनियां फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदाकलां गांव निवासी अरुण कुमार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैकेनिक नगर में किराये के मकान में परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार की शाम उनका 25 वर्षीय बेटा आशुतोष तिवारी घर से घूमने के लिए निकल गया। देर शाम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह उसका शव रिनियां फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पिता अरुण ने बताया कि वह खेती किसानी करते हैं। उनके एक ही पुत्र था। पिता का आरोप है कि किसी ने उनके पुत्र की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया है। युवक की मौत से मां निर्मला सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed