{"_id":"63fe496d20646ee317035764","slug":"dead-body-of-youth-drowned-in-yamuna-found-on-fourth-day-orai-news-c-12-1-102647-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: यमुना में डूबे युवक का चौथे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: यमुना में डूबे युवक का चौथे दिन मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बीती 25 फरवरी दोपहर को कालपी पुल के ऊपर से छलांग लगाकर यमुना में डूबे 22 वर्षीय युवक अरमान का शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर रेलवे पुल के पास चौथे दिन यानी मंगलवार को यमुना की जलधारा में मिल गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कानपुर देहात के थाना देवराहट के दूधनिया गांव का निवासी 22 वर्षीय अरमान पुत्र मुन्ना काफी समय से भोपाल में रहकर फल बेचने का धंधा करता था। 24 फरवरी को अरमान कालपी में आकर अपनी रिश्ते की बहन के घर में रुक गया। एक दिन बाद 25 फरवरी की दोपहर करीब 3:15 बजे अपने मोबाइल से अरमान ने यमुना नदी में छलांग लगाने की खबर दी और पुल से यमुना में कूद गया।
खबर मिलने के बाद पारिवारिक जनों की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस तथा गोताखोर यमुना नदी की जलधारा में अरमान की तलाश करने में जुटे थे। चौथे दिन मंगलवार की दोपहर को अरमान का शव डूबने वाले स्थान से आधा किलोमीटर दूर रेलवे पुल के पास मिला। अरमान के मौत की खबर मिलते ही घर में मातम का माहौल छा गया।