{"_id":"6650e7608bce2794370ff8e4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-orai-news-c-224-1-ori1001-115073-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला
Sat, 25 May 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 25 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
कालपी। घर से कदौरा जाने की बात कहकर निकले युवक का शव कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव के पास रेलवे लाइन किनारे लगे बरगद के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कदौरा थाना क्षेत्र के कठपुरवा गांव निवासी सुनील कुमार (35) का शव कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव में रेलवे लाइन के किनारे लगे बरगद के पेड़ में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसके कपड़ों में पड़े कागजातों से उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के भाई रंजीत ने बताया कि भाई कदौरा जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था।
बताया कि उनकी भाभी राजकुमारी मायके चली गई थी। उन्हें लेने के लिए वह कई बार ससुराल गया पर वह नहीं आई। इसी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वहीं, मृतक की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि उसके परिजन उसके पति को आने नहीं देते थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह मर्डर केस में जेल में था और दो वर्ष पहले ही जमानत पर छूटा था। कोतवाल कामता प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।