फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of woman lying on railway bridge for five hours in border dispute

Jalaun News: सीमा विवाद में पांच घंटे रेलवे पुल पर पड़ा रहा महिला का शव

Tue, 04 Apr 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman lying on railway bridge for five hours in border dispute
कालपी। नए रेलवे यमुना पुल के बीच मंगलवार सुबह 11 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिला। कर्मियों ने इसकी सूचना कालपी कोतवाली और जीआरपी थाने को दी लेकिन शाम साढ़े चार बजे तक शव पुल पर ही पड़ा रहा। देर शाम कालपी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए बनाए गए नए यमुना पुल पर सत्येंद्र पटेल एवं प्रेम मंगलवार को सुबह 11 बजे रेलवे लाइन चेक करने पहुंचे। उसी दौरान यमुना पुल के बीच में ट्रैक के पास एक 65 वर्षीय महिला का शव पड़ा था। इसकी सूचना रेल कर्मियों ने जीआरपी और कालपी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र की सीमा में घटना होने की वजह बताकर वापस चले आए। भोगनीपुर थाना इंचार्ज महेंद्र सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया वह भी घटनास्थल को कालपी सीमा में बता कर वापस चले गए। इस तरह 4:30 बजे तक सीमा विवाद को लेकर महिला का शव ट्रैक पर पड़ा रहा। बाद में कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह रेलवे ट्रैक से शव हटवा कर कार्यवाही पूरी की। उन्होंने बताया की महिला हरी साड़ी पहने हुए हैं जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed