{"_id":"62e42046536475716c256605","slug":"dead-body-of-middle-aged-drowned-in-indus-river-found-orai-news-knp710181426","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु नदी में डूबे अधेड़ का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधु नदी में डूबे अधेड़ का शव मिला
विज्ञापन
रामपुरा। दो दिन पहले रामपुरा थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा के पास सिंध नदी पार करते समय गुड्डू उर्फ बृजेश (45) निवासी रिठौरा रामपुरा डूब गया था। जिसकी पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस व गोताखोरों को डिकौली गांव के पास उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि गुरुवार की रात नदी पार करते समय गुड्डू बहाव तेज होने से डूब गया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक गुड्डू के चार बेटे और एक बेटी है। घर में वह ही कमाने वाला था। मौत से पत्नी बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-------------------
मानसिक रूप से बीमार तीन महिलाओं को पकड़ा
एट। थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से तीन मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को पकड़ लिया। इसमें एक महिला के पास लगभग एक लाख रुपये के जेवर व कुछ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को बुलाकर जेवर व महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं अन्य दो विक्षिप्त महिलाओं को न्यायालय में पेश कर एक को नारी निकेतन इटावा व दूसरी को आगरा मेंटल अस्पताल में भेजा गया। (संवाद)