फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a youth found on the roadside, murder alleged

Jalaun News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 11 Nov 2024 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the roadside, murder alleged
रामपुरा। जगम्मनपुर किला गेट के सामने युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने एक युवक पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर स्थित किला गेट के सामने शनिवार रात आशू यादव (32) का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। सूचना पाकर पहुंचे उसके चचेरे भाई मंगल यादव ने बताया कि शराब के नशे में गांव के ही एक युवक से उसका विवाद हो गया था। जिस पर आरोपी ने उसके भाई की मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी किसी ने बना लिया था। उसका आरोप है कि मारपीट के दौरान ही उसके भाई की मौत हुई है।
विज्ञापन

उसने बताया कि आशू के माता पिता बीमार रहते हैं। जबकि उसका बड़ा भाई धमेंद्र यादव गुजरात में रहता है। आशू खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि ग्रामीण थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed