{"_id":"aab386d4beb95de22ba6a0d1b1d231f3","slug":"dcm-truck-driver-killed-in-collision-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-डीसीएम भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-डीसीएम भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई-कानपुर हाइवे स्थित आटा थाने से चंद कदम दूर स्थित मजार के पास गुरुवार
विज्ञापन
की देर रात डीसीएम व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौके
पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना
पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस
ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झारखंड के हजारीबाग निवासी डीसीएम चालक सुरेश कुमार(55) डीसीएम में माल लादकर झांसी जा रहा था। उसके साथ खलासी विनोद कुमार (28) निवासी हजारबाग भी था। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे जब उनकी डीसीएम आटा थाना के पास हाइवे स्थित मजार के पास पहुंची तभी सामने से गलत ट्रैक पर आ रहे ट्रक से डीसीएम की सीधी भिड़त हो गई। टक्कर लगते ही डीसीएम के परखच्चे उड़ गए
और डीसीएमा चालक, खलासी व ट्रक में सवार खलासी अरुण कुमार (23) निवासी चौडगरा फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे एंबुलेंस बुलाकर घायलाें को जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन तब तक
चालक सुरेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि चालक के परिजनाें काें सूचना दे दी है। वह रास्ते में है वह जो भी तहरीर देंगे उसी के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
बस की चपेट में आकर युवक घायल
कालपी हाईवे सड़क को पार करते वक्त बाइक सवार पेट्रोलियम व्यापारी अमित पुरवार गुरुवार की देर शाम को शताब्दी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।