फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DCM entered into a standing container, driver killed

खड़े कंटेनर में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Sat, 30 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
DCM entered into a standing container, driver killed
हाईवे पर पलटा पड़ा डीसीएम - फोटो : ORAI
एट। कानपुर झांसी हाइवे पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। जिससे डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गइ, जबकि क्लीनर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। हादसे के तुरंत बाद ही कंटेनर का चालक कंटेनर लेकर मौके से निकल भागा। हादसे से हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गायत्री पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह पांच बजे खड़े कंटेनर में झांसी की ओर से पपीता लाद कर कानपुर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से भिड़ गई और पलट गई। हादसा होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई डीसीएम सवार चालक सुनील कुमार (48) पुत्र शिवजी राम निवासी टिगरिया औद्योगिक नगर देवास मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि क्लीनर दीपक पुत्र कन्हैयालाल निवासी अर्जुन बड़ौदा थाना छपरा इंदौर मध्य प्रदेश डीसीएम में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया और डीसीएम भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसे क्लीनर दीपक को बाहर निकाला और हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने क्लीनर को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हादसे के वजह से हाइवे पर एक ओर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो पाया। थानाध्यक्ष एट अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि कंटेनर पहले से ही हाईवे पर खड़ा था। अनुमान है कि डीसीएम चालक झपकी आने पर भिड़ गया। कंटेनर को थाने में खड़ा करा लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
इनाम के चक्कर में बढ़ाई थी रफ्तार
पुलिस सूत्रों की मानें तो डीसीएम में पपीता लादते समय चालक को समय से मंडी में पहुंचने पर इनाम भी देने की बात कही गई थी। बताया जाता है कि इसी चक्कर में डीसीएम चालक सुनील कुमार तेज रफ्तार से डीसीएम को भगा रहा था और झांसी कानपुर हाईवे पर पहले से खड़े कंटेनर को समझने में चूक गया। जिससे हादसा हो गया।

धमाके की तरह हादसा भी दर्दनाक
सुबह के वक्त जैसे ही तेज रफ्तार डीसीएम कंटेनर में घुसी तो जोर की आवाज से आसपास चल रहे राहगीर भी सहम गए। पलटे हुए डीसीएम में फंसे चालक परिचालक को जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया। चालक के सिर के तो परखच्चे उड़ गए थे और क्लीनर का भी चेहरा खून से लाल था। देखने वालों का कलेजा भी मुंह को आ गया।

एट के पास घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

एट के पास घटनास्थल पर जांच करती पुलिस- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed