फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   current on the floor, innocent death, sister scolding

फर्श पर उतरा करंट, मासूम की मौत, बहन झुलसी

Tue, 11 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Tue, 11 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
current on the floor, innocent death, sister scolding
मृतक सागर के परिजन रोते बिलखते। - फोटो : अमर उजाला
घर में खेलते समय भाई-बहन करंट की चपेट में आ गए। दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। घरवालों की नजर पड़ी तो वे दोनों को लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही भाई ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर बच्ची का इलाज शुरू किया। बच्ची की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला हादसे का है।
विज्ञापन


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर निवासी किसान हरगोविंद सिंह का पुत्र सागर (3) और पुत्री नंद्रू (5) मंगलवार की सुबह घर के आंगन में खेल रहे थे। बारिश से आंगन में पानी भरा था। किसी बिजली के तार से गीली फर्श पर करंट उतर आया।
विज्ञापन


खेल खेल में दोनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनाें के मुंह से चीख निकली और अगले ही क्षण वे बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। चीख सुनकर घर के बाहर बैठे परिजन दौड़े और डंडे के सहारे बच्चों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल की ओर भागे। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सागर ने दम तोड़ दिया। नंदू का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed