फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CRPF inspector dies, nephew injured in road accident

Jalaun News: सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ दरोगा की मौत, भतीजा घायल

Sat, 13 Jan 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
CRPF inspector dies, nephew injured in road accident
उरई/आटा। सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के दरोगा की मौत हो गई। एक रिश्तेदारी के यहां से अपने भतीजे के साथ लौट रहे थे। आटा थाना क्षेत्र में एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। भतीजे को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

माधौगढ़ तहसील के रेढ़र थाना क्षेत्र के अतरौली गांव के रहने वाले महाराज सिंह (50) सीआरपीएफ में एसआई पद पर थे। वह भतीजे हनुमंत सिंह उर्फ पवन (35) के साथ गुरुवार को बाइक से आटा थाना क्षेत्र के गांव कोहना में रिश्तेदारी में त्रियोदशी भोज में शामिल होने गए थे। उनकी पत्नी कुंती देवी पहले से ही वहां थीं। खाना खाने के बाद वह भतीजे के साथ बाइक से ही लौट रहे थे।
विज्ञापन

बीजापुर-भदरेखी मार्ग के मोड़ पर उनकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगा होने की वजह से उनके सिर पर चोट आई थी। राहगीरों की सूचना पर दूसरे भतीजे विमल के साथ पत्नी कुंती मौके पर पहुंचीं और पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने महाराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने पर हनुमंत को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। आटा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि किस वाहन से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे सोनू ने बताया कि पिता महाराज सिंह सीआरपीएफ की 32 बटालियन में पुणे में तैनात थे। 13 दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे। उनकी नौकरी को आठ वर्ष और बचे थे। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम है।



कोई मेरे पति को जल्दी अस्पताल ले जाओ। कोई है, रुक जाओ भैया... मदद कर दो। करीब एक घंटे तक अपने तड़पते पति को अस्पताल ले जाने के लिए पत्नी कुंती देवी चिल्लाती रही। भतीजा विमल भी वाहनों को रोक-रोककर मदद मांग रहा था, लेकिन कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका, अस्पताल में डॉक्टर ने महाराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से कुंती देवी बार-बार बदहवास हो रही थीं। भतीजे के भी आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed