फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Critical care block gifted to medical college

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज को क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात

Mon, 26 Feb 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 26 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Critical care block gifted to medical college
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस ब्लॉक के बनने से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को झांसी कानपुर के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इस हॉस्पिटल के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड यूनिट 12 झांसी को दी गई है। इस ब्लॉक के 25 अगस्त 2025 तक बनाया जाना है। इसमें भूतल पर दो आइसोलेशन रूम बनाए जाएंगे। दो बेड का एमसीएच वार्ड बनेगा। पांच बेड का इमरजेंसी वार्ड बनेगा।
विज्ञापन

प्रथम तल पर 24 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। जबकि दो बेड डायलिसिस मरीज के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इसके अलावा द्वितीय तल पर 10 बेड का आईसीयू जोन बनेगा। छह बेड का एचडीयू जोन बनाया जाएगा और दो बेड की ओटी (ऑपरेशन थिएटर) का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि इस हॉस्पिटल के बनने से अब गंभीर अवस्था वाले मरीजों को झांसी कानपुर रेफर नहीं करना पड़ेगा। गंभीर अवस्था वाले मरीजों को यहीं पर इलाज मिल सकेगा। एमआरआई, सीटी स्कैन, डायलिसिस जैसी सेवाएं इस ब्लॉक में मिलेगी। इससे मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।
इस ब्लॉक के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज के आडीटोरियम में किया गया। इसमें पीएम मोदी ने सरकार ब्लॉक के बनने से होने वाले लाभ और सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, रविकांत द्विवेदी, अरविंद चौहान, डीएम राजेश कुमार पांडेय, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, अरविंद भूषण आदि मौजूद रहे।

1645.67 लाख की लागत से होगा निर्माण
सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन ने बताया कि ग्राउंड, फर्स्ट फ्लोर और सेकेंड फ्लोर (जी प्लस टू) वाले इस हॉस्पिटल को बनाने की लागत 1645.67 लाख निर्धारित की गई है। इसमें 329.164 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इसका काम भी शुरू हो गया है। इसके बनने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी।

लोगों की बात


फोटो-32-अजय।
मुसमरिया निवासी अजय का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में नई यूनिट बनने से राहत मिलेगी। गंभीर मरीजों को झांसी कानपुर ले जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। साथ ही धन की बचत भी होगी।


फोटो-33-राजीव पाठक।
शहर के स्टेशन रोड निवासी राजीव पाठक का कहना है कि अभी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर सेंटर बने हुए है। इस ब्लॉक के बनने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed