फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crisis on the block chief's chair once again

ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर एक बार फिर संकट

Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Crisis on the block chief's chair once again
माधौगढ़ (जालौन)। ब्लाक प्रमुख सानिया राठौर की कुर्सी पर एक बार फिर संकट के बादल नजर आने लगे है। 15 दिन पूर्व पंचायत सदस्य अजीत राठौर के नेतृत्व में आधा सैकड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पत्र दिया था। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम माधौगढ़ को पत्रावलियों की जांच व परेड की तिथि तय करने के लिए नामित किया है। उपजिलाधिकारी सालिकराम ने बताया कि पत्रावलियों की जांच के बाद परेड की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि माधौगढ़ में 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। 5 अक्तूबर को ब्लाक प्रमुख के विरोध में पंचायत सदस्य अजीत राठौर के नेतृत्व में देवेंद्र सोनी, अकल राजपूत, जितेंद्र यादव, सरदार सिंह, जगत पाल सिंह, मंगल सिंह सहित कुल 48 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के समक्ष उपस्थित होकर ब्लाक प्रमुख के अविश्वास के लिए पत्रावलियां दी थी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्र पंचायत के कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी की थी। डीएम ने एसडीएम सालिकराम को पत्रावली भेज कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसडीएम का कहना है कि ब्लाक प्रमुख के लिए अविश्वास की पत्रावली आ चुकी है, जांच कर जल्द ही परेड की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के टिकट पर जीता था चुनाव
माधौगढ़। मालूम हो कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सोनिया राठौर पत्नी अरविंद व अकल राजपूत के बीच चुनाव हुआ था। तब सोनिया राठौर समाजवादी पार्टी में थी और सत्ता की हनक के आगे सोनिया राठौर चुनाव जीत गई थी। सत्ता बदलने के साथ ही ब्लाक प्रमुख सोनिया राठौर व पति अरविंद ने भाजपा का दामन थाम लिया, लेकिन फिर भी दो बार उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल हो चुके हैं।
पंचायत सदस्यों ने कोर्ट में भी दी याचिका
माधौगढ़। अभी हाल ही में रामपुरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास हुआ था, जिसे लेकर रामपुरा ब्लाक प्रमुख हाईकोर्ट चले गए और हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें राहत दी और अविश्वास पर स्टे लगा दिया। इसे देखते हुए माधौगढ़ के पंचायत सदस्यों ने पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर दी है। जिससे ब्लाक प्रमुख को स्टे न मिल सके।

दो साल पहले भी आया था अविश्वास प्रस्ताव
माधौगढ़ ब्लाक प्रमुख पर दो साल पहले भी अविश्वास हुआ था। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद परेड की तिथि भी लगाई गई, लेकिन इस वक्त ब्लाक प्रमुख सोनिया राठोर अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही थीं, लेकिन इस बार उनके लिए यह राह आसान न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed