{"_id":"5ae4b6b04f1c1b58098b6d55","slug":"youth-s-body-hanged-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
घर में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोल्हूपुर निवासी धीरेंद्र (30) पुत्र भगवानदीन का शव गांव के पास रादास के खेत पर लगे नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व सीओ कालपी भी गांव पहुंचे। उन्होंने शव को उतरवाया। परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र शुक्रवार की शाम घर से कहीं चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर गांव के पूर्व प्रधान रामलखन कुशवाहा व उनके सगे भाई शिवलखन और छोटे कुशवाहा धीरेंद्र को अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
वहां उन्होंने उसे शराब पिलाई। इसी बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में उन लोगों ने धीरेंद्र के साथ मारपीट की थी। उसने यह बात घर में बताई थी। इस पर परिजन रामलखन के पास उलाहना लेकर गए थे। परिजनों ने रामलखन, शिवलखन व छोटे पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर को नजरंदाज करते हुए तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों के यहां दबिश दी, लेकिन व् लोग घर से फरार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन