फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth Ranch murdered bodies burned

खेत गए युवक की हत्या कर शव जलाया

Sun, 20 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 20 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth Ranch murdered bodies burned
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
खेत देखने के लिए घर से निकले एक युवक का जला शव खेत के पास एक गड्ढे में मिला। इसे देख परिजन सकते में आ गए और उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस कई बिंदुआें पर जांच कर रही है। कदौरा थाना व कस्बा निवासी राजाकरन (32) पुत्र राजधर
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से खेत देखने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनाें ने सोचा की वह शहादपुर में अपनी बहन के पास चला गया होगा। जब परिजनाें ने देर रात बेटी के यहां फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि राजाकरन उनके यहां आया ही नहीं। इससे परिजन परेशान हो उठे और युवक की
विज्ञापन


खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें राजाकरन का जला शव खेत के पास ही एक गड्ढे में पड़ा मिला। यह देख परिजन सन्न रह गए।  परिजनाें का आरोप है कि युवक की हत्या कर
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को जलाया गया है। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य संकलन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि वह कई बिंदुआें पर जांच कर रहे हैं। वहीं, घटना के कारण को लेकर परिजन कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed