फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth injured laptop-cash looted

युवक को घायल कर लैपटॉप-नगदी लूटी

Fri, 03 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 03 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth injured laptop-cash looted
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
बाइक से शुक्रवार की देर रात घर जा रहे युवक को चार सशस्त्र लुटेराें ने उरई काेंच मार्ग स्थित गढ़र पुलिया के पास रोक लिया। उसके सिर में तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया और लैपटॉप, एक हजार रुपये नगद व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव बरहा निवासी दीपक दुबे उरई में मोबाइल की दुकान किए है। गुरुवार की देर रात नौ बजे वह दुकान बंद कर वापस अपने गांव बाइक से जा रहा था। जब वह उरई-कोंच मार्ग स्थित गढ़र पुलिया के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद चार सशस्त्र बदमाशाें ने उसे रोक लिया। वे उसके साथ लूटपाट करने लगे। युवक ने विरोध किया तो उसके सिर में तमंचे की बट से
विज्ञापन


हमलाकर घायल कर दिया और उसके कब्जे से लैपटॉप मोबाइल व एक हजार रुपये नगद लूट कर भाग गए। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने वारदात की जानकारी कोतवाली पुलिस को
विज्ञापन
विज्ञापन


दी। कोतवाल आलोक सक्सेना अपने साथियाें के साथ मौके पर गए और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताते चलें इसी स्थान पर एक दिन पहले उरई के मुहल्ला सुशीलनगर निवासी एक दंपति के साथ भी लूट की वारदात हुई थी। इसके बावजूद गढ़र पुलिया पर पिकेट ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। इससे उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों में दहशत है।


उखड़ी सड़क लुटेराें के लिए मुफीद
उरई-काेंच रोड की उखड़ी सड़क लुटेराें के लिए मुफीद साबित हो रही है। उस सड़क पर वाहन चलाते समय बाइक हो या कार रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाती। बडे़-बडे़ गड्ढाें से निकलना दूभर हो रहा है। इसलिए लूटेरे आरोम से लोगों को रोककर लूटपाट करते हैं। कई बार लोगाें ने सड़क का मुद्दा भी उठाया बजट भी पास हो गया लेकिन अभी तक पीडब्लूडी विभाग ने इस सड़क पर काम शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed