{"_id":"591deb9b4f1c1bd520f24574","slug":"youth-gave-11-days-after-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":" शादी के 11 दिन बाद युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के 11 दिन बाद युवक ने दी जान
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 19 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
रोती बिलखतीं घर की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में हलवाई का काम करने वाले युवक ने शादी के 11 दिन बाद गुरुवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। इतना जरूर पता चला है कि आत्महत्या से पहले युवक ने मोबाइल पर पत्नी से बात की थी। इसकी पुष्टि काल डिटेल निकलवाने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
आटा निवासी राजेश (20) पुत्र स्व. जयंत की शादी सात मई को हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के चखोरी गांव निवासी पूजा से हुई। चौथी के बाद पूजा मायके चली गई। गुरुवार सुबह राजेश घर में अकेला था। उसकी मां केसर छोटे बेटे मुकेश के साथ घर के बाहर किसी काम से गई थी। दोपहर में लौटी तो राजेश का शव फंदे से लटक मिला। पास में उसका मोबाइल भी पड़ा था।
विज्ञापन
केसर देवी के चीखने पर आसपास के लोग दौड़ कर आए और राजेश को नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी का कहना है कि अभी तक परिजनों ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। हो सकता है कि पारिवारिक कलह में राजेश ने फांसी लगाई हो। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन