फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women going to thirteenth

तेरहवीं में जा रही महिलाओं के जेवर छीने

Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women going to thirteenth
प्रतीकात्‍मक - फोटो : अमर उजाला
आटा। कसबे में थाने के करीब वाहन का इंतजार कर रही दो महिलाओं से मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने जेवर छीन लिए। हमीरपुर जिले की महिलाएं कोना गांव तेरहवीं में जा रही थीं। महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोना निवासी सुरेंद्र के भाई की मौत हो गई थी। मंगलवार को उसकी तेरहवीं थीं। इसमें शामिल होने हमीरपुर जिले के ग्राम छानी बिमार निवासी शकुंतला (52) पुत्र जगत सिंह और तारा बाई (50) पत्नी शिवशंकर कोना गांव जा रही थीं। मंगलवार शाम को वह वाहन से आटा पहुंचीं। कोना जाने के लिए दोनों आटा में भदरेखी मोड़ पर स्थित इलाहाबाद बैंक के पास सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच बाइक से दो नकाबपोश बदमाश आए और दोनों महिलाओं के जेवर छीन लिए। शकुंतला के चिल्लाने पर बदमाशों ने उसे धक्का दिया और बाइक पर सवार होकर भाग निकले। दोनों महिलाओं को रोता देखकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे। दोनों महिलाओं ने थाने जाकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बदमाश दो सोने की चेन, दो जोड़ी बाला और दो अंगूठी छीन ले गए हैं। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि महिलाओं के बताए हुलिया के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed