{"_id":"5b327ee74f1c1bb36e8b9edc","slug":"woman-dies-due-to-moving-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बैठे महिला के परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पुखरायां निवासी सरिता (24) पत्नी बलवान सिंह सोमवार को पति बलवान के साथ बाइक से कदौरा एक रिश्तेदारी में आई थी। मंगलवार सुबह वह दोनों अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग कदौरा से निकले तभी कस्बे के बाहर गड्ढे में पड़कर बाइक असंतुलित हो गई और संतुलन बिगड़ने पर सरिता चलती बाइक से गिर गई। सिर सड़क से टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
बलवान ने तुरंत बाइक रोकी। हादसे को देखकर आस पास मौजूद राहगीर भी दौड़कर आ गए। बलवान राहगीरों की मदद से सरिता को आनन फानन में सीएचसी लेकर पहुंचा। वहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बलवान उसे जिला अस्पताल ला रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिजन व रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन