फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman committed suicide by fire,

आग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

Thu, 24 May 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 24 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by fire,
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : amar ujala
कोंच। कस्बे में गुरुवार को एक महिला ने मायके जाने की जिद पर खुद को आग लगा ली। महिला को जलते देख उसकी तीन साल की मासूम बच्ची भी उससे लिपट गई। दोनों को बचाने में पति भी बुरी तरह झुलस गया। तीनों को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि मासूम बच्ची और पति की गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल फिर झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


महिला की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार राजेश राजपूत के समक्ष शव का पंचायतनामा भर कर पोस्ट मॉर्टम के लिये भेज दिया है और मृतका के मायके वालों को सूचना भेजी है। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने भी मौके पर जाकर घटना के बाबत जानकारी की है। कोतवाल विनोद मिश्रा का कहना है कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद घटना हुई है।  
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में गुरुवार को प्रतिमा पत्नी अभिषेक उर्फ अंशू ने गृह कलह के चलते अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में उसका पति अंशू पुत्र नागराज भी बुरी तरह झुलस गया जबकि जलती मां को देख उसकी तीन साल की मासूम बच्ची वंशिका उससे लिपट गई। जिससे वह भी बुरी तरह झुलस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन पड़ोसियों ने झुलसे अंशू और वंशिका को सीएचसी पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुये प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल फिर झांसी मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर बताया गया है कि दो तीन दिनों से पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।  सूचना पर पुलिस के साथ फील्ड यूनिट भी पहुंची।


मृतका के मायके पन्ना मध्यप्रदेश भी सूचना भेज दी गई है। एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि मामला गृह कलह का सामने आया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है, मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। कोतवाल के मुताबिक महिला के मायके जाने की जिद को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, फिलहगाल जांच पड़ताल की जा रही है। मायके वाले यदि तहरीर देंगे तो कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed