{"_id":"5862a5714f1c1bec14eecabe","slug":"was-strangulation-murder-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरा थाने के गांव सैदनगर में सोमवार को घर के आंगन में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने के मामले में मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गईष इसमें मौत की वजह गला दबाकर हत्या निकली है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस कई बिंदुआें पर पड़ताल कर रही है। इसमें
घर के आंगन में कातिल के वारदात को अंजाम देकर भाग जाने और परिजनाें को आहट तक न होना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। अन्य बिंदुओं को लेकर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का शक नजदीकी लोगाें पर है। कोटरा थाना क्षेत्र के गांव सैदनगर निवासी शिवकुमार पांचाल की पुत्री निशा का शव उसके ही आंगन में सोमवार की सुबह पड़ा
मिला था। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना आई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस हत्याकांड में सवाल कई उठ रहे हैं। मसलन, घर के भीतर ऐसा कौन शख्स है जिसने वारदात को अंजाम दिया
विज्ञापन
और बाहर निकल गया। किशोरी की हत्या को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस अभी मामले में चुप्पी साधे है। एसपी डा. राकेश सिंह का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। सूत्राें की मानें तो पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का शक भी है।