फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Violence in school, two students expelled

स्कूल में मारपीट, दो छात्र निकाले गए

Thu, 06 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 06 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Violence in school, two students expelled
स्कूल प्रशासन से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

कोंच। सूरज ज्ञान माडर्न पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एक छात्र ने साथियों को बुलाकर मारपीट की। स्कूल प्रशासन ने दोनों छात्रों को स्कूल से निकाल दिया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर भी दी है। जालौन रोड पर सूरज ज्ञान माडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों शांतनु गुर्जर पुत्र दृगविजय सिंह व अंशुल बुधौलिया पुत्र रामप्रकाश बुधौलियामें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। स्कूल प्रशासन के मुताबिक शांतनु गुर्जर ने अपने साथियों को फोन कर दिया।

विज्ञापन


बताते हैं फोन होते ही एक दर्जन बाहरी लड़के स्कूल के अंदर चले आए और अंशुल बुधौलिया की कक्षा में घुस गए। उसे टांग कर स्कूल ग्राउंड में ले गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी।  इससे स्कूल में दहशत फैल गई। स्कूल के प्रबंधक अंकुर यादव ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया जिस पर दरोगा जयवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी ली। अंकुर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि इन अराजकतत्वों ने जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी के.के सोनी ने बताया है कि दोनों छात्रों को स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed