फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two people were aboard a bike by collision with uncontrollable truck

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की गई जान

Mon, 18 Jun 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 18 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two people were aboard a bike by collision with uncontrollable truck
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala

जालौन नगर के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी इरफान (55) पुत्र इकबाल सोमवार की सुबह बाइक से अपने भतीजे गुलफाम (26) पुत्र नसीम निवासी पुखराया कानपुर देहात के साथ मध्य प्रदेश के भिंड जिला के कस्बा लहार रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह लोग जब माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा भिंड मार्ग पर पहुंचे तो गड़ेरना मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों उछल कर सड़क किनारे खंती में जा गिरे। उनकी बाइक को कुचलते हुए चालक ट्रक लेकर भाग निकला। उधर खंती में गिरते समय सिर पेड़ से टकराए।

विज्ञापन


हेलमेट न लगाए होने से सिर में गहरी चोटें आईं थी। राहगीरों ने दोनों को  खंती से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि अगले माह गुलफाम की इरफान की बेटी से शादी होने वाली थी और वह दोनों ससुर दामाद बनने वाले थे, लेकिन इस हादसे ने दोनों की खुशियां मौत में तब्दील कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed