फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested with fake currency

नकली करेंसी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 30 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with fake currency
पुलिस हिरासत में नकली करेंसी के साथ आरोपी व वार्ता करते सीओ जंगबहादुर। - फोटो : अमर उजाला
नकली करेंसी छाप कर बाजार में सामान खरीदने के दौरान इसे खपाने के दो आरोपियों को उनके अड्डे से नोट छापते कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से 9200 रुपये व नोट छापने का प्रिंटर, कंप्यूटर आदि बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। सीओ सदर जंगबहादुर सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि उन्हें जानकारी हुई
विज्ञापन


कि शहर के मुहल्ला रामनगर में नकली करेंसी बनाकर बाजार में खपाने का काम चल रहा है। यह गिरोह लगातार आसपास के जिलाें में नकली करेंसी चला रहा है। पूरे मामले से एसपी बबलू कुमार को अवगत कराया तो उन्हाेंने खुलासे के लिए स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को लगाया। पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि नया रामनगर में एक मकान में
विज्ञापन


नकली नोट छापे जा रहे हैं। इस पर स्वाट टीम प्रभारी वीपी चतुर्वेदी, दरोगा रामलाल सोनकर ने अपनी टीम के साथ मकान पर छापा मारा और वहां से जितेंद्र कुमार व ऋषि मिश्रा निवासी नयारामनगर को नकली नोट छापते रंगे हाथाें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 9200 रुपये के 100-100 के नोट के अलावा एक लैपटाप, प्रिंटर,  एक कैंची, एक चाकू
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि बरामद कर आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियाें ने बताया कि वह छह माह से यह काम कर रहे हैं। अब तक करीब 50 हजार रुपये की नकली करेंसी बाजार में चला चुके हैं। उनके गिरोह में चार लोग है जिनमें दो लोग करेंसी बनाते और दो लोग उसे बाजार में खपाते है। एसपी बबलू कुमार ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।

यूं चलाते थे रुपये
आरोपी ऋषि मिश्रा ने बताया कि वह करेंसी को चलाने के लिए शाम का समय चुनता था। दुकान से गुटखा, सब्जी आदि लेकर वह नोट चलाता था। नोट चलाने के लिए बाहर के जिलाें में भी जाता था। उनकी योजना पूरा नेटवर्क को खड़ा करने की थी लेकिन उससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।


स्वाट टीम ने तीसरे आरोपी को छोड़ा
स्वाट टीम को दबिश के दौरान तीन युवक नकली करेंसी बनाते हुए मिले थे। पुलिस उनको गिरफ्तार कर कोतवाली भी लाई थी लेकिन बाद में टीम नेे फीलगुड कर एक युवक को छोड़ दिया। जब प्रेस वार्ता के दौरान यह बात उठाई गई तो स्वाट टीम प्रभारी बोले कि वह छत से कूदकर भाग गया है, लेकिन पुलिस अभिरक्षा से भागने की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इस बाबत एसपी बबलू कुमार ने बताया कि अगर ऐसा है तो वह मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed