{"_id":"59ef7d494f1c1b9f678b7340","slug":"two-arrested-in-clash-with-soldiers-remaining-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों से मारपीट में दो गिरफ्तार, बाकी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों से मारपीट में दो गिरफ्तार, बाकी फरार
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। अवैध खनन को रोकने गए कदौरा थाने के कोबरा सिपाहियों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। बाकी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सिपाहियों के साथ मारपीट करने में पुलिस ने 13 नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ 7 सीएलए समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह कदौरा थाना पुलिस को ग्राम अभिरवा पाली में मौरंग के अवैध खनन की सूचना मिली थी। एक पुलिस जीप व दो कोबरा सिपाही दबिश देने के लिए निकले थे। ग्राम बबीना के पास पहुंचे पर कुछ ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। पुलिस ने ट्रैक्टर रोके तो वहां के ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा। किसी तरह जीप में सवार पुलिस कर्मी तो निकल आए, लेकिन बाइक सवार कोबरा सिपाही राहुल मिश्रा व रामनाथ मिश्रा को पकड़ लिया। ग्रामीण उन्हें गुलौली मजरा के बगिया गांव ले गए, जहां बंधक बनाकर सिपाहियों के साथ मारपीट की। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गांव पहुंचे। उनकी ग्रामीणों से काफी नोंकझोंक होने के बाद सिपाहियों को थाने लाया गया। पुलिस ने शाम को ही 13 नामजद राशिद खां, कादिर खां, कल्लू खां, भूरा खां, उमैर, हसरत, इस्तेखार बेग, मुबीन बेग उर्फ भूरा व अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला करने में 7 सीएलए व अवैध खनन एक्ट के तहत समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही रात में पुलिस ने गांव के बाहर दो आरोपियों आसिफ व नौशाद को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी लेकिन शाम तक पुलिस के हाथ खाली रहे। आरोपी अपने अपने घरों से फरार है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिपाहियों से मारपीट के बाद जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, उसके बाद तो जैसे गुलौली व बगिया गांव में सन्नाटा पसर गया। आरोपियों के घरों में ताले लटक रहे हैं। पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने भी दरवाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन
सपा सरकार में थी माफिया की हनक
जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है वह सभी एक सपा नेता के करीबी रिश्तेदारों में हैं। नेता की सपा शासन में काफी हनक थी। कदौरा क्षेत्र से इन्हीं की सरपरस्ती में मौरंग का अवैध खनन होता था, जिससे क्षेत्र में इनकी काफी दबंगई भी चलती है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इन पर तो अपनी निगाह टेढ़ी नहीं की है, लेकिन अगर सभी आरोपी पकड़े गए तो कहीं न कहीं यह भी इस मामले के घेरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
आरोपियों में एक जिला पंचायत सदस्य का पति भी
मारपीट करने के मामले में नामजद किए गए आरोपियों में राशिद खां, बबीना जिला पंचायत सदस्य आसमां खातून का पति है। आसमां खातून जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ी थीं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा आसमां खातून पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. फराह नाज की ननद भी हैं। इस राजनीतिक परिवार का मौरंग से पुराना नाता रहा है। अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
नहीं सुनाई दी ट्रैक्टरों की आवाज
मौरंग माफिया के सिपाहियों से मारपीट करने के बाद तो जैसे क्षेत्र में सन्नाटा ही पसर गया हो। अमूमन अंधेरा होते ही ट्रैक्टर नदियों की ओर फर्राटा भरने लगते थे, लेकिन इस घटना के बाद सोमवार की रात अभिरवा पाली नदी किनारे शांति बनी रही। एक भी ट्रैक्टर नदी की ओर जाता नहीं दिखाई दिया। वहीं इससे किसानों ने भी राहत की सांस ली है। क्योंकि ट्रैक्टर खेताें में खड़ी फसल बर्बाद कर देते थे।