फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck cleaners crossing the road, crushed by car, death

सड़क पार कर रहे ट्रक क्लीनर को कार ने कुचला, मौत

Sun, 06 May 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 06 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Truck cleaners crossing the road, crushed by car, death
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
हमीरपुर जनपद के थाना बिंवार क्षेत्र के ग्राम छोटी बांदुर निवासी ट्रक क्लीनर संतोष अहिरवार (25) पुत्र सिद्धगोपाल रविवार को आटा की गल्ला मंडी से लेबी का गेहूं लादने आया था। चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच संतोष ट्रक से उतरकर किसी काम के चलते सड़क की दूसरी तरफ जाने लगा। पैदल सड़क पार करते समय अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। हादसा होते ही वहां हड़कंप मच गया। चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोग दौड़कर संतोष के पास पहुंचे। लहूलुहान हालत में उसे उठाकर वह लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल की उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से संतोष को जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि कस्बा आटा से निकलते ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed