{"_id":"58333c354f1c1bb304b3a93d","slug":"train-accident-grew-crowded-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसे के बाद बसों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन हादसे के बाद बसों में बढ़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यात्रियों ने बसों की ओर रुख किया है। बस स्टैंडों पर भीड़ जमा हो रही है। झांसी-कानपुर के लिए जाने वाली बसें खचाखच भरी रहीं। परिवार व बच्चों के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री खाली बसों के इंतजार में घंटों बस स्टैंड पर खड़े नजर आए। पुखरायां में रविवार को हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद से झांसी कानपुर रूट पर ट्रेनों को आवागमन बंद हो गया है। इससे लखनऊ, कानपुर व झांसी समेत अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को अब सिर्फ रोडवेज बसों का सहारा है।
विज्ञापन
बस स्टैंड कोंच रोड, कालपी बस स्टैंड पर सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ रही। जो बसें कानपुर लखनऊ आदि से आ रही है, वह भी पूरी तरह भरी रहती हैं। जो उरई, कोंच आदि जगहों से रवाना हो रही हैं वह भी खचाखच भरकर जा रही हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने भी रविवार को लगभग 50 बसें बढ़ाई थीं। यात्रियों का कहना है कि जब तक रेलवे ट्रैक सही नहीं होता, तब तक इसी तरह बसों से उन्हें जाना होगा। इससे हालांकि परेशानी बढ़ गई है। पुखरायां निवासी संगीता, कालपी निवासी रीना आदि ने बताया कि वह उरई रिश्तेदारी मेे आई थी। पुखरायां में रेल हादसा होने की वजह से बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। बसें भी इस समय भरकर चल रही हैं।
विज्ञापन