{"_id":"5a5f93b24f1c1b93268b4eca","slug":"tractor-trolley-overturned-worker-dies-due-to-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दबने से मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दबने से मजदूर की मौत
अमर उजाल, जालौन
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मप्र की सीमा के पास जखमोली गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्राली में सीमेंट लादकर ले जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा रामपुरा निवासी हरीप्रसाद (45) कस्बे के राजू मिश्रा की सीमेंट की दुकान पर मजदूरी करता था। राजू मिश्रा कस्बे से मध्य प्रदेश के लिए सीमेंट सप्लाई करता है।
मंगलवार देर शाम को ट्रैक्टर ट्राली में सीमेंट लादकर मध्य प्रदेश जा रहा था। हरीप्रसाद व साथी मजदूरों को वहां पर सीमेंट उतारने के लिए भेजा गया था। ट्रैक्टर जैसे ही मध्य प्रदेश के बार्डर स्थित जखमोली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई। चालक इससे पहले की कुछ समझ पाता ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसा होते ही सभी मजदूरों ने ट्रैक्टर ट्राली से कूद कर अपनी जान बचा ली, लेकिन हरीप्रसाद ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वहां से गुजर रहे राहगीर दौड़ कर आए। साथी मजदूरों व राहगीरों ने किसी तरह हरीप्रसाद को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हरिप्रसाद की इकलौती बेटी की दो माह बाद शादी होनी थी। पूरे परिवार की भरण पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। सभी ग्रामीण एक ही बात कर रहे थे कि आखिर अब उसकी बेटी की शादी कैसे हो पाएगी। वहीं शव घर पहुंचते ही उसकी पत्नी व बेटी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।