{"_id":"5ad63aae4f1c1b58098b50ad","slug":"thieves-carrying-1-2-million-goods-from-four-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों से 12 लाख का माल ले गए चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों से 12 लाख का माल ले गए चोर
अमर उजाल, जालौन
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांव के बाहर मिले सामान की जांच करती फोरेंसिक टीम। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चोरी की वारदातें जारी हैं। इस बार उदनपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए 12 लाख के नगदी और जेवर पर कर दिए। मंगलवार सुबह पुलिस व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। थानाध्यक्ष अशोक उपाध्याय का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुर में चोरों ने सबसे पहले देवेश अहिरवार के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर सीधे कमरे में पहुंचे। वहां रखे बक्से से एक लाख 50 हजार रुपये व सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट सहित अन्य सामान चुरा लिया। देवेश ने सोमवार को गेहूं बेचकर आढ़ती से रुपया लाया था। इसके बाद देवेश के पड़ोसी सुरेंद्र अहिरवार के घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर घुस गए। वहां एक कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, पक्ष का सामान समेत अन्य जेवरात व 12 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद चोरों गांव के प्यारेलाल यादव के घर जा पहुंचे।
इनके यहां चोर खपरैल के ऊपर से चढ़ते हुए अंदर घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें से 2 हजार रुपये, सोने के टाप्स व पायल चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गुड्डन के घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी काटी और अंदर घुस गए। उस वक्त घर में गुड्डन की पत्नी रेनू व उसकी मासूम बेटी ही थी। वहां रखी अलमारी से सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी व 10 हजार रुपये समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
गांव में एक साथ चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार सुबह किसी के दरवाजे की कुंडी कटी तो किसी के आंगन में सामान बिखरा देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस व फोरेंसिक टीम गांव पहुंची, जहां उन्होंने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। जिन घरों में चोरी हुई। वहां के खाली बक्से और कपड़े खेतों में पडे़ मिले। फोरेंसिक टीम ने बक्सों आदि से सबूत जुटाए। गांव में चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम रात में करीब 12 से 3 के बीच में दिया गया। इस दौरान गांव के सभी लोग गहरी नीद में सो रहे थे।
देवेश की घर से चोर डेढ़ लाख रुपये व जेवरात चोरी हुआ है। ये जेवरात देवेश ने छोटी बेटी अलका के शादी के लिए बनवाया था। अलका की तीन जून को है। घर में चोरी होने से देवेश व उसकी पत्नी सुमन बेसुध हालत में रोते रहे।चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीमें तुरंत चोरों की तलाश में निकल गई। पुलिस ने आस पास के कई गांवों से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।